बड़ौत (बागपत)।
खड़खड़ी गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और पुलिस को 100 नंबर पर सूचना युवक को कोतवाली में बैठाने का विरोध किया। उन्होंने कहा यदि पुलिस ने युवक को नहीं छोड़ा तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
खड़खड़ी गांव के प्रधान शमीम के नेतृत्व मेें ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल की एक साल पहले वाई फाई की छतरी चोरी हो गई थी, इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। बुधवार की रात्रि में कामिल नाम व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि स्कूल की वाई फाई की छपरी के गांव के ही राहुल के घर में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना देने वाले कामिल और राहुल को कोतवाली ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने राहुल को छोड़ दिया, जबकि कामिल को कोतवाली मेें बैठा लिया, उन्होंने कामिल को छोड़े जाने की मांग की। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि राशन डीलर को लेकर दो पक्षों मेें रंजिश चल रही है, इस रंजिश को लेकर राहुल को झूठा बनाने के लिए यह षड्यंत्र बनाया गया, राहुल निर्दोष था, उसे छोड़ दिया गया है, कामिल से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा यदि कामिल निर्दोष है तो उसे छोड़ दिया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। प्रदर्शन में साजिद, सीबू, मुस्तफा, दाऊद, अमित, अब्लू, वकील आदि रहे।