फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से महिला के कान का पर्दा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सूजरा गांव में दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति सहित पांच-छह लोगों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। इससे महिला के कान का पर्दा भी फट गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
बिहार निवासी कविता पुत्री महेंद्र की शादी नौ साल पहले सूजरा गांव के देवेंद्र से हुई । अब उसे चार बच्चे हैं। उसके पति के दूसरी महिला से अनैतिक संबंध हो गए। इसका कविता विरोध कर रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह महिला ने पति को प्रेमिका से दूर रहने के लिए कहा तो पति को गुस्सा हो गया। पति ने महिला के साथ गाली गलौच की। साथ ही पति, देवर, ननद सहित पांच-छह लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई के कारण महिला के कान का पर्दा भी फट गया है। उसे एक कान से सुनना बंद हो गया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को पीटा
बागपत। मोहल्ला ईदगाह निवासी खुशनुमा पत्नी इकराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके बच्चों का पड़ोसी के बच्चों से झगड़ा हो गया था। इसको लेकर पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट की और गर्दन पर छुरा रखकर मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें