फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के केस में जेल में बंद तीन बंदियों ने मांगी रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के केस में जेल में बंद
विज्ञापन

तीन बंदियों ने मांगी रिहाई
डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
बागपत। जिला कारागार के निरीक्षण के समय तीन बंदियों ने रिहाई की डीएम से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि हत्या के मामले में 14-14 साल जेल में बीत गए है।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश व अन्य अफसरों ने शुक्रवार को जेल का निरीक्षण किया। बंदियों के खान-पान और रहने की व्यवस्था देखी। बैठक कर बंदियों की समस्या सुनी। कई बंदियों ने अपनी समस्या बताई। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके ढाका का कहना है कि हत्या के मामले तीन लोग जेल में सजा काट रहे है। इनमें मुलसम गांव निवासी वीरसैन, भगौट निवासी अतर सिंह और जगन सिंह हैं। तीनो बंदियों ने कहा कि उनको 14-14 साल जेल में सजा काटते हुए हो गए है। बंदियों ने जेल से रिहाई की मांग की है। डीएम ने उनकी समस्या सुनते हुए कहा कि इस संबंध में जांच कराई जाएगी। उसी के आधार पर शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-------
नहीं मिल रहे निलंबन से संबंधित अभिलेख
बागपत। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में पेपर आउट के मामले में निलंबित हुए आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुक्रमपाल सिंह तोमर का कहना है कि उनको निलंबन से संबंधित अभिलेख नहीं दिए जा रहे है। इस संबंध में हाईकोर्ट में अपील की गई थी। मामले की मेरठ के डीआईओएस जांच कर रहे है। इससे जांच प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें