फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बेटी को छोड़, पिता हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपी दफ्तर के पास घूमती मिली किशोरी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसका कहना है कि उसका पिता ही उसको यहां पर छोड़कर गया है। पुलिस उसके घर का पता लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

दस वर्षीय किशोरी, शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास घूम रही थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उसको कोतवाली ले आई थी। पुलिसकर्मियों ने उससे उसका नाम और पता पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में उसने पुलिस को सारी बातें बता दी। पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसका पिता उसे यहां पर लेकर आए थे। पिता उसे यहां पर छोड़कर कहां पर गए उसे इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि लड़की के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें