फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के नाम पर ठगी करने के आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । भर्ती के नाम पर युवक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सूजती गांव के एक युवक के शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने कब्जे में लेकर युवक से रुपये की मांग की। इससे परिवार परेशान है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सूजती गांव के जितेंद्र ने बताया उसके भतीजे गौरव ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए आवेदन किया था। उसने परीक्षा भी दी। गौरव को गांव के ही दो युवकों ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उसके शैक्षिक दस्तावेज अपने कब्जे में ले रखे है। आरोपी उससे ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उसकी तहरीर पर आरोपी नीटू उर्फ आजाद और बिट्टू निवासी सूजती और नीटू के ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। दोघट थाना पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें