फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावली से चुराई ट्रैक्टर ट्राली रंछाड़ में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में जिला गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव जावली स्थित एक घेर में खडे़ ट्रैक्टर ट्राली को चोरों ने चुराया। ट्रैक्टर में लगे जीपीआरएस सिस्टम के कारण रंछाड़ गांव में देवगौड़ा पुल के पास सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो चोरों को दबोच कर ट्रैक्टर ट्राली को बरामद किया।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव जावली निवासी भगत सिंह पुत्र सरदार सिंह के घेर में खड़े ट्रैक्टर ट्राली को देर रात चोर चुराकर ले गए। परिवार के लोग जब सुबह जगे तो देखा ट्रैक्टर ट्राली गायब मिला। ट्रैक्टर में लगे जीपीआरएस सिस्टम को मोबाइल पर सर्च किया तो लोकेशन जनपद के बिनौली गांव के पास रंछाड़ गांव की मिली। इसकी सूचना यूपी 100 डायल व लोनी थाने में दी। इसके बाद वायरलेस पर मैसेज फ्लैश होने पर बिनौली पुलिस ने नाकाबंदी कर रंछाड़ गांव के देवगौड़ा पुल पर ट्रैक्टर ट्राली जाती दिखी। पुलिस टीम को अपनी तरफ आते देखकर ट्रैक्टर चला रहा चोर ट्रैक्टर छोड़कर पुल से नदी में कूद गया। इससे वह नदी के दलदल में धंस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आरोपित को नदी से बाहर निकालकर हिरासत में लिया। इस दौरान ट्रैक्टर स्वामी व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले आए। पकड़े गए आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें