फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में पुलिस ने पकड़ी 42 हजार लीटर अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एक माह में 42 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी। साथ ही 150 शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिले में 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पुलिस एक्शन मुड़ में आ गई । पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर शराब से लदी कार पकड़ीं। लोकसभा चुनाव में एक माह में ही पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 42 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी। 150 के लगभग शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। चुनाव के बाद पुलिस की चेकिंग भी सुस्त नजर आने लगी है। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस चेकिंग अभियान बंद नहीं किया है। प्रति दिन सीमा की चौकियों पर चेकिंग चलती है।

चुनाव में ही पकड़ी हथियारों की फैक्टरी
बागपत। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में एक माह में जिले में अवैध हथियार बनाने की चार फैक्टरी भी पकड़ी। इनसे करीब 150 अवैध असलाह, दो सौ से अधिक कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने में 133 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पहले से ही कई थानों में केस चल रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान 24 लाख की नगदी की जब्त
बागपत। पुलिस और स्टेटिक टीम के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव के दौरान सतर्कता बरती और चेकिंग अभियान चलाकर 24 लाख रुपये की नगदी जब्त की। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति रकम का हिसाब नहीं दे पाया। टीम ने बरामद नगदी के संबंध में सूचना आयकर और व्यापार कर विभाग को दे दी। दोनों विभाग के अधिकारी बरामद नगदी की जांच करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें