बड़ौत (बागपत)।
दंपति के बीच न्यायालय में चल रहे विवाद के चलते ससुराल वालों ने एक युवक को सरियों से पीटा। उसने कोतवाली में अपने साले सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल दीपक शामली का रहने वाले हैं। उसकी शादी छह मार्च 2016 को बावली की प्रीति के साथ हुई । कुछ माह बाद ही दोनों में विवाद हो गया और प्रीति ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मामला न्यायालय में दर्ज कराया । इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। ससुराल पक्ष के लोग बार-बार वह तारीख पर न जाए, इसकी धमकी दे रहे थे, लेकिन उसने मना कर दिया। शुक्रवार को उसकी तारीख थी तो वह अपने पिता के साथ बाइक पर तारीख पर जाने के लिए चला तो रास्ते में उसका साला और तीन लोग मिले। उन्होंने उस पर सरियों से हमला बोल दिया और अधमरा कर भाग निकले। दीपक ने साले सहित तीन लोगों को नामजद कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।