अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पुलिस कस्टडी से फरार हुए दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। यूपी पुलिस पूर्व विधायक के ठिकानों के बारे में छानबीन कर रही है। पहले भी दिल्ली पुलिस ने ही रामबीर शौकीन को पकड़ा था।
जिला जेल से 26 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण का आरोपी दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया । एएसपी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर तलाश शुरू कराई, लेकिन पुलिस अभी तक पूर्व विधायक के ठिकानों का पता तक नहीं लगा पाई। पुलिस कई दिन से कुख्यात की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान व अन्य कई प्रदेशों में दबिश देकर हवा में तीर चला रही है। पूर्व विधायक के ज्यादा ठिकाने दिल्ली में ही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रामबीर शौकीन की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी। मुकदमा दिल्ली के थाने में दर्ज है। इसलिए था दिल्ली पुलिस ही मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस को पूर्व विधायक के ठिकानों के बारे में ज्यादा जानकारी है।
महत्वपूर्ण
पूर्व विधायक रामबीर शौकीन फरारी प्रकरण:
आठ दिन बाद भी रामबीर शौकीन का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस