फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे देने के विवाद में ढाबे पर तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने के पैसे देने के विवाद में ढाबे पर तोड़फोड़
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित एक ढाबे में खाने के विवाद को लेकर करीब सात युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसमें ढाबा संचालिका सहित चार युवकों को घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। यातायात पुलिस कर्मियों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक स्थित योगेश रेंस्टोरेंट संचालिका शीला पत्नी हंस निवासी ठाकुरद्वारा ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे के लगभग सात युवक ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने इससे मना कर दिया। युवकों ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की। जब नौकर मनोज झा, संदीप और रवि उसके बचाव में आए उनके सिर में कांच की बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। इससे ढाबे पर खाना खा रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने आरोपियों का पीछाकर एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ते समय यातायात पुलिसकर्मी रविंद्र घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में सात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें