फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शिक्षा माफिया पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सोमवार को होने वाली उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने परीक्षा में पास करने के नाम पर मुन्ना भाइयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और कई लोगों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व में हुई सेना की भर्ती, लेखपाल परीक्षा व एसएससी परीक्षा में पास कराए जाने वाले गिरोह के तार बड़ौत से जुडे़ हैं। लेखपाल परीक्षा मेें भी कई मुन्ना भाई पकड़े गए। सेना की भर्ती मेें भी कई के नाम प्रकाश मेें आए। अन्य जनपदों मेें भी बड़ौत के माफिया के नाम सुर्खियों मेें आए । इसे देखकर पुलिस प्रशासन ने कई मुन्ना भाइयों को पकड़ा उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा कहीं यह गिरोह सक्रिय न हो, इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूर्व मेें प्रकाश मेें आए इस गिरोह के माफियाओं को चिह्नित कर लिया गया है। इस संबंध में सीओ रमानन्द कुशवाहा ने बताया कि पांच-छह लोगों को चिह्नित किया गया है। उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। किसी भी हाल मेेें परीक्षा निष्पक्ष कराए जाने के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें