दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में पड़ोस के चार-पांच युवकों ने दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में घायल महिलाओं ने थाने में हमलाकर ने आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी।
घायल सलमा पत्नी नौशाद और शमां पत्नी सादाब भड़ल गांव की रहने वाली है। शमां गर्भवती है। दोनों के पति फेरी कर कपड़ा बेचने के लिए गांव से बाहर गए हुए हैं। घर में दोनों महिलाएं ही रहती है। रविवार को पड़ोसी युवकों से महिलाओं की मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई । शाम के समय जब महिलाएं घर पर बैठी हुई थी तो पड़ोसी चार-पांच युवक घर में घुसे और दोनों को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। इस संबंध में घायलों ने थाने में चार-पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।