फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महिलाओं सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दोघट। नंगला कनवाड़ा गांव में व्यक्ति को दूध में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने एवं धोखाधड़ी से उसके खाते से लाखों रुपये निकालने के मामले में कोर्ट के आदेश चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा निवासी योगेश आर्य पुत्र स्वर्गीय जगबीर सिंह आर्य ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 सितम्बर 2018 को कंवरपाल निवासी मोहम्मदपुर राय सिंह थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर ने अपनी बहन कविता के यहां नंगला कनवाड़ा गांव में उसके पिता जगबीर सिंह को दूध में जहरीला पदार्थ डालकर धोखे से पिला दिया था, जिससे उसके पिता की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं धोखाधड़ी से उसके पिता के खाते से 49 लाख रुपये भी निकाल लिए थे। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कंवरपाल पुत्र नकली सिंह, मुनेश पत्नी कंवरपाल, मनीषा पुत्री कंवरपाल, जगवती पत्नी नकली सिंह, सुशील कुमार पुत्र नकली सिंह निवासी मोहम्मदपुर रायसिंह थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर व कविता पुत्री सोहनबीर निवासी नंगला कनवाड़ा थाना दोघट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में एसओ अजय शर्मा ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें