फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ा गांव में आवारा कुतों ने मासूम को नौंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला बोल दिया और मासूम को नोंचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से बच्चे को बचाया। घायल बच्चे को लेकर बिनौली सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। बच्चे का इलाज नहीं होने पर परिजनों ने प्रदर्शन किया। बाद में परिजन बच्चे को जीटीबी अस्पताल दिल्ली ले गए। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

पलड़ा गांव निवासी गुल बहार ने बताया कि उसका डेढ़ साल का बेटा अशद घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। तीन-चार कुत्ते से खींचकर 400 मीटर दूर तालाब किनारे ले गए। कुत्ते ने मासूम को नोंचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को खदेड़ा और बच्चे को बचा लिया। परिजन घायल को बिनौली सीएचसी पर ले गए, लेकिन वहां पर चिकित्सक नहीं मिले। एक कर्मचारी ने उन्हें बच्चे को दिल्ली अस्पताल ले जाने की सलाह देकर वहां से टरका दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। परिजन बाद में बच्चे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। उसने बताया कि तीन दिन पहले कुत्तों ने शीबा पुत्री दिलशाना, साकिर, नीशू पर हमला कर कर घायल किया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। आवारा कुत्ते मासूम बच्चों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मनभरी, कामिल, मोमीन, कमल, गुलबहार, ताहिर, कपिल, तस्लीम, राजू, शफीक, रुखसाना, इसराइल, वसीम आदि मौजूद रहे।

एक से अधिक कुत्ते के काटने पर भेजते है दिल्ली
दोघट । सीएचसी बिनौली के अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि सीएचसी पर छुट्टी के दिन भी एंटी रैबीज व टेटनस के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। ऐसे मरीजों को ही दिल्ली जाने की सलाह दी जाती है, जिन पर एक से अधिक कुत्तों ने हमला कर रखा है या जख्म अधिक गहरे हैं। पलड़ा गांव के बच्चे पर तीन से चार कुत्तों ने हमला किया है। इसलिए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजने की सलाह दी गई थी। उसका इलाज कराने से किसी ने मना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें