फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजवाड़ा में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली पुलिस ने रविवार की रात्रि में बिजवाडा गांव के जंगल में माखर नहर के स्थित सिंचाई विभाग के जर्जर डाक बंगले में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से देसी बंदूक सहित दर्जनों तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण सहित एक आरोपित को भी दबोचा है।
थाना प्रभारी बिनौली रवेंद्र सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार की रात में बिजवाड़ा गांव में नहर के किनारे स्थित सिंचाई विभाग के जर्जर डाक बंगले की घेराबंदी की तो वहां एक युवक हथियार बनाता मिला। पुलिस टीम ने युवक को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम हारून पुत्र हमीद निवासी दौझा बताया। हारून पर मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र सहित चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से 12 बोर की एक देसी बंदूक, 12 बोर के चार तमंचे, अधबनी एक रिवाल्वर, छह तमंचों के बट,12 तमंचों की नाल, पांच कारतूस 12 बोर, एक कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण जैसे ड्रिल मशीन, शिकंजा, पंखा, आरी, ब्लेड, रेती, हथौड़ी, हैमर, स्प्रिंग आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने पकड़े आरोपित का चालान कर बागपत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। आरोपित ने बताया कि ये तमंचे वह लोकसभा चुनाव में बेचने के लिए तैयार कर रहा था। शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह, एसएसआई हैमेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक जबर सिंह, रणधीर सिंह , एचसीपी बिजेंद्र सिंह, कांस्टेबिल मुलायम सिंह, अश्वनी, प्रेमपाल सिंह, जितेंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगेस्टर का आरोपी पकड़ा
बिनौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को बिनौली पुलिस ने गैंगेस्टर के आरोपित रोहित पुत्र सतेंद्र निवासी गांगनौली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें