फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आकर अधिकारी बोले, स्थिति नियंत्रण में

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से बाहर आकर अधिकारी बोले, स्थिति नियंत्रण में
विज्ञापन

बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी और जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा बागपत जेल में ही कैंप किए हुए हैं। शुक्रवार को जेल से बाहर आकर जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि कि स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही अधिकारियों की बागपत जेल में आवाजाही लगी है। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी और अतिरिक्त जेल अधीक्षक बागपत विपिन मिश्रा भी जेल में डेरा डाले हुए हैं। जेल में अव्यवस्थाओं और हालात नियंत्रण से बाहर होने की जानकारी वायरल होने के बाद शुक्रवार सुबह जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा जिला कारागार से बाहर आए। एडीजी जेल चंद्रप्रकाश के बाद पहली बार किसी जेल अधिकारी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेल में स्थिति नियंत्रण में है। हालात सामान्य है। किसी जांच अधिकारी की ओर से बुलेट प्रूफ जैकेट मांगे जाने की सूचना सही नहीं है। पर्याप्त सुरक्षा जेल में बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें