फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बावली गांव में तीन दिन पहले कश्यप परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ौत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बावली गांव निवासी सुधीर कश्यप पुत्र ईश्वर ने एसपी को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान करता है। गांव के ही सुरेश ने दुकान से 10600 रुपये सामान लिया हुआ है। पांच मई को उसने उधार के रुपये मांगे तो सुरेश ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला बोल दिया था। इसमें सुधीर, उसका भाई पुनीत, मां शकुंतला घायल हो गए। इस संबंध में उन्होंने बड़ौत कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छह मई को आरोपियों ने सुधीर के छोटे भाई अनुज के साथ मारपीट कर मारने की धमकी दी । पुलिस ने घायलों का मेडिकल तक नहीं कराया है। सुधीर हालत गंभीर है। आरोपी गांव में खुले घूम रहे है। एसपी ने बड़ौत पुलिस को घायलों का मेडिकल कराकर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।
वहीं खेकड़ा निवासी तयैब पुत्र शमशाद ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि सोमवार को पांच लोगों ने घर में घुसकर तयैब को मारपीट कर घायल कर दिया था। उसने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिलने के लिए तड़पते रहे फरियादी
बागपत। एसपी दफ्तर पर बावली का पीड़ित परिवार पुलिस कर्मियों ने एक घंटे तक एसपी से नहीं मिलने दिया। घायल जमीन पर ही लेटे रहे। पुलिस कर्मियों ने उन्हे अंदर बैठने तक के लिए नहीं कहा। पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे। एसपी दफ्तर पर फरियादियों से अभद्रता करने के कई मामले सामने आ चुके है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अफसर सबक नहीं ले रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें