फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाबी हमला करने के आरोपी दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घिटौरा गांव में रंजिश के चलते हुए तेजाबी हमले में झुलसा ट्रक चालक परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा। उन्होंने कहा आरोपीखुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की अब भी धमकी दे रहे हैं। खेकड़ा पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

घिटौरा गांव निवासी राज कुमार उर्फ राजू ट्रक चालक है। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इनमें एक नेता भी है। आरोपियों ने छह दिसंबर की रात में घर में घुसकर मारपीट कर उसके ऊपर तेजाब फेंका। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया । उसका दिल्ली अस्पताल में इलाज चला। आरोपियों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया ,लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने साढ़े चार साल पहले उसके बेटे अनुज उर्फ कल्लू पर जानलेवा हमला किया। तभी से उसकी पत्नी और दोनों लड़के फरीदाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर घायल की पत्नी बिमलेश के अलावा सुंदर, रगवीर, मोहित, रतन, पप्पू मौजूद रहे। उधर एसपी जय प्रकाश ने खेकड़ा पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें