फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में पेंगोलिन को मार डाला, वन विभाग की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट / दाहा (बागपत)। दाहा गांव में ग्रामीणों ने जंगली जीव पेंगोलिन को घेरकर मार दिया। वन कर्मी जीव के शव को जांच के लिए संतनगर पौधशाला ले गए। डीएफओ ने कहा जांच चल रही है।
विज्ञापन

गांव में रविवार की सुबह पेंगेालिान टीले वाली मस्जिद के पास मिला। विचित्र जीव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इस जीव को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। जीव को देखने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची तथा जांच के लिए जीव के शव को बिनौली के निकट सुंदरनगर पौधशाला पर ले गए। ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में पेंगेालिन पहली बार देखा गया है। उधर, बामनौली गांव में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्तों के चंगुल से छूटकर गांव में घुसे बच्चे को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया तथा वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें