फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंदी ने कांच खा कर जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंदी ने कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बंदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उसे जेल अस्पताल में सही इलाज नहीं होने के कारण यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव निवासी साकिर चोरी के मामले में पांच माह से जिला कारागार में बंद है। बृहस्पतिवार को उसने जेल में कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जेल से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदी ने बताया कि वह तीन माह से बीमार है। जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों पर सहित इलाज न करने का आरोप लगाया। सही इलाज न मिलने के कारण वह परेशान है। जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें