बागपत। दिल्ली रोड स्थित मुस्लिम होटल में पूर्व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
बुधवार की रात में पूर्व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी उपेंद्र कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बसी का होटल संचालक के साथ रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया । चार युवकों ने खिलाड़ी के सिर में कांच की बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायल के भाई श्रवण कुमार ने होटल संचालक अमन, दानिश, मुजम्मिल, मुजफ्फिर पुत्र लाइक निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अमन और दानिश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।