फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम से स्टेशन को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आतंकी संगठन द्वारा अंबाला स्टेशन सहित पश्चिमी उप्र के कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी से जीआरपी और रेलवे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को जीआरपी सीओ के नेतृत्व में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों मेें संघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से पूछताछ कर उनके बैगों की तलाश ली। बाद में जीआरपी सीओ ने थाना परिसर में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।
शनिवार को जीआरपी सीओ अशोक कुमार दीक्षित बड़ौत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस और रेलवे पुलिस के साथ पहुंचे और गठित रनिंग स्कवॉयट टीम के प्रभारी शैलेंद्र चिकारा सब इंस्पेक्टर सहारनपुर, सत्यवीर सिंह सब इंस्पेक्टर बड़ौत, महेश चंद लोनी चौकी प्रभारी, रणवीर सिंह आदि सहित टीम मेें शामिल 20 से अधिक जीआरपी व रेलवे पुलिस के कर्मचारियों से साथ दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन नंबर 74021, शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910, 51911, 74026, 74025 आदि सहित छह ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से गहनता से पूछताछ के अलावा उनके बैगों की तलाश ली और उनकी आईडी भी जांच की। पूरे दिन चेकिंग का दौर चलता रहा। इस संबंध मेें सब इंस्पेक्टर बड़ौत सत्यवीर सिंह ने कहा हाल ही में लश्वर से जुडे़ आतंकी संगठन ने पत्र लिखकर अंबाला स्टेशन सहित अन्य कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलेगा। अभियान में जीआरपी सबइंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, रेलवे सबइंस्पेक्टर शामली नीरज, सब इंस्पेक्टर बागपत राजेंद्र शर्मा, संजीव नैन और देवेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


ट्रेनों में हो रही छेड़छाड़ व मारपीट पर लगाएंगे अंकुश
बड़ौत। पत्रकार वार्ता के दौरान जीआरपी सीओ अशोक कुमार दीक्षित ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यात्रियों को ट्रेनों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। जल्द ही सभी जीआरपी थानों व स्टेशनों सहित ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायत आती है, इस पर अंकुश लगाने के लिए पुरुष और महिला पुलिस कर्मचारियों को सिविल वर्दी में ट्रेनों में ड्यूटी पर तैनात किया है।

रनिंग स्कवायट टीम तोडे़गी अपराधियों की कमर
बड़ौत। रनिंग स्कवायट टीम के प्रभारी शैलेंद्र चिकारा ने कहा कि सीओ जीआरपी अशोक कुमार छिद्र के निर्देशन में हाल ही में रनिंग स्कवायट टीम गठित की । इसमें मनोज, प्रदीप, मोहित, शशिकांत आदि सहित 15 पुलिस कर्मचारी शामिल है, जो सिविल वर्दी ही नहीं आम यात्रियों की तरह ट्रेनों में सफर करेंगे और अपराधियों द्वारा किए जा रहे अपराधों को रोकने के साथ उनकी कमर तोड़ने का काम करेगी।

सीओ के हस्तक्षेप पर रिपोर्ट दर्ज
बड़ौत। शनिवार की रात्रि में बिनौली रेलवे क्रासिंग पर तैनात केबिन मैन भगवानदास पुत्र वकील प्रसाद के साथ दो स्कूटी सवार युवकों ने मारपीट की और रेलवे फाटक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट का शिकार भगवानदास कोतवाली बड़ौत में पहुंचा तो वहां पर उसे धमकाकर भगा दिया। रविवार को जीआरपी थाने पहुंचे सीओ अशोक कुमार दीक्षित के समक्ष केबिन मैन भगवान दास व स्टेशन अधीक्षक अयूब खान ने आप बीती बताई तो सीओ ने कोतवाल संजीव से फोन पर बातचीत कर मामला दर्ज कर मारपीट करने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने के लिए डीआरएम को लिखेेंगे पत्र
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाले ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम होने पर सीओ जीआरपी ने चिंता जताई और कहा कि वे ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने के लिए डीआरएम सहित केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे, क्योंकि डिब्बों की संख्या कम होने की वजह से ट्रेनों में भीड़ अधिक रहती है, ऐसे में यात्रियों को बैठने के लिए सीट तो नहीं मिलती, साथ ही यदि ट्रेनों में हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाए तो अत्यधिक भीड़ होने के कारण पुलिस कर्मचारी भी ट्रेनों में नहीं घुस सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें