फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर छींटाकशी करते हैं हथठेली वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शौकत मार्केट के दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर देकर सड़क पर खड़ी होने वाली हथ ठेली को हटवाने की मांग की। दुकानदारों ने कहा हथ ठेली वाले दुकानों पर आने वाली महिलाओं पर छींटाकशी करते हैं। इससे बाजार में तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि शौकत मार्केट में सड़क के दोनों तरफ दुकानों के आगे हथ ठेली वाले खड़े रहते हैं। इससे दुकानों में सामान खरीददारी करने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। उन्होंने कहा हथ ठेली वाले महिलाओं पर छींटाकशी भी करते हैं। इस कारण बाजार में आए दिन झगड़े होते हैं। मार्ग पर वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया हथ ठेली वालों ने पूरे बाजार के मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। इन्हें यहां से हटवाकर दूसरे स्थान पर लगवाया जाए। दुकानदार जब हथ ठेली हटाने को कहते है तो ये लोग उनके साथ भी गाली गलौच करते हैं। हथ ठेली हटाने को लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। दुकानदारों और हथठेली वालों में मारपीट होने से कई दिन तक मार्केट में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हथ ठेली को सड़क से हटवाया जाएगा। महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत करने वालों में राकेश चौहान, इफ्तकार, जावेद, काला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें