फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने हरचंदपुर से किशोरी को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाइक सवार दो युवक हरचंदपुर गांव से एक किशोरी का अपहरण करके ले गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर एक आरोपी का मोबाइल रास्ते में ही गिर गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी थी। इसी दौरान डौला गांव का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया। जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उनको देखा, आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल रास्ते में ही गिर गया । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी तो वह गांव में पहुंचा। बाद में कुछ लोगों के साथ मिलकर डौला में आरोपी युवक के घर पर गया और उनके बारे में जानकारी की, लेकिन आरोपी के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। उसने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में आरोपी शौकीन और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें