खेकड़ा (बागपत)
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी महिला ब्रिजेश, हरेंद्र और देेशपाल खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा पड़ोस के ही एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते विपक्षी लोगों ने लाठी डंडों, लात घूंसों से हमला हर तीनों को घायल कर दिया। उन्होंने विपक्षी लोगों से अपनी जान को खतरा बताकर कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा जांच कराकर कार्रवाई होगी।