फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शकील की मौत की जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। थाना छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव में हुई महिला शकीला की मौत की जांच एसडीएम बड़ौत ने शुरू कर दी । वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। फोरेंसिंक लैब में जांच के लिए बिसरा भेजा जाएगा। इसके बाद मृत्यु के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

टांडा गांव में मंगलवार की रात में छपरौली थाना पुलिस वारंटियों को पकड़ने के लिए मनसब के घर में दबिश देने गई । पुलिस वारंटी नौशाद को गिरफ्तार कर ले गई । इसके बाद नौशाद की मां शकीला की मौत हो गई । परिजनों ने पुलिस पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा किया । पुलिस की पिटाई से महिला की मौत का आरोप लगाया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के समझाने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। महिला की मौत की जांच एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार को सौंप दी। एसडीएम ने जांच शुरू कर दी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। फोरेंसिक लैब में बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें