फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते 11 पकड़े, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्युत निगम की टीम ने काठा गांव में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता ने 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटने के बाद भी विद्युत लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे ग्रामीणों को पकड़ा। टीम को देखकर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने विद्युत लाइन से केबल उतारकर अंदर घरों में रख लिए। टीम ने समीर, शाहरुख, अलीजान, ब्रह्मपाल, सुभाष, सुक्रमपाल, सुरेंद्र, रोहताश, संजय, याकूब, शौकीन को बिजली चोरी करते पकड़ा। जेेई ने सभी के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

जिला अस्पताल से बाइक चोरी
बागपत। गाधी गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र ओमदत्त शर्मा ने बताया कि वह दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में किसी काम से गया था। वह बाइक को इमरजेंसी गेट के पास खड़ी कर अंदर चला गया। वापस लौटने पर उसे बाइक नहीं मिली। पीड़ित कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें