फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न मिलने पर बदमाशों ने वृद्ध पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुलसम चंदायन मार्ग पर गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट के इरादे से 70 वर्षीय वृद्ध को रोका। उसके पास कुछ न मिलने पर बदमाशों ने वृद्ध को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से वार कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राजे सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र भगवाना आजमपुर मुलसम का रहने वाला है। वह घर से 11 बजे करीब अपने खेत के लिए पैदल चला। जैसे ही वह मुलसम चंदायन मार्ग से पैदल जा रहा था तो पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने उसे रोक लिया। बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से वृद्ध की तलाशी लेनी शुरू की, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। इससे बिलबिलाये बदमाशों ने वृद्ध को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से कई वार कर दिए, इससे वह गंभीर घायल होकर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश उसे मृत समझकर फरार हो गए। खेत पर काम कर रहे एक किसान ने उसे वहां लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर यूपी 100 को सूचना दी सूचना पर बिनौली और दोघट थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और वृद्ध को गंभीर हालत में सीएचसी बिनौली लेकर आए, वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया। यहां पर वृद्ध की हालत गंभीर बताई। सूचना पर बिनौली थाने पहुंचे परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमला करने वालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें