अमरोहा। बिजली विभाग ने गांव अपरौला के ग्रामीण को घरेलू कनेक्शन पर सवा छह लाख के बिल का नोटिस थमा दिया है। परेशान ग्रामीण ने इसकी शिकायत डीएम से की है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को नौगांगा सादात क्षेत्र के गांव अपरौला निवासी हाजी असगर अली के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि 26 सितंबर को बिजली विभाग द्वारा बिजली चेकिंग की गई थी। चेकिंग टीजीटू और दो प्राइवेट लाइनमैनों ने की थी। जबकि कनेक्शन का बिल जमा है। विभागीय कर्मचारियों ने रंजिशन एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। नहीं देने पर अधिकारी और कर्मचारियों ने मिली भगत कर 6 लाख 29 हजार 359 हजार का नोटिस भेजा है। इसके बाद विभाग ने गांव की बिजली भी काट दी गई है। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कराकर नोटिस को निरस्त कराने की मांग की है।