फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अनैतिक संबंधों में की थी गौरव की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव के गौरव राणा की हत्या महिला से अनैतिक संबंधों को लेकर की। पुलिस ने मुख्य आरोपी पारुल को रिमांड पर लेकर हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में 22 अगस्त की रात को गौरव राणा पुत्र आनंद पाल की गला रेत कर हत्या की। पिता ने गांव के पारुल, ऋषि, निशांत व अजयपाल के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस के दबाव के चलते कुछ दिन पूर्व आरोपी पारुल ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। बुधवार को पुलिस ने पारूल को आठ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि मृतक गौरव राणा के एक महिला से अनैतिक संबंध थे। पारुल इसका विरोध करता था। उसने कई बार गौरव को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। कई बार उनके बीच मारपीट भी हुई। 22 सितंबर को पारुल अपने दोस्त रोबिन व बुआ के बेटे साथ मिलकर गौरव राणा की हत्या की योजना बनाई। तीनों गौरव को अपने साथ लेकर बेहटा जनपद गाजियाबाद में पारुल की ससुराल गए। वहां से लौटते समय उन्होंने बागपत मेें शराब पी। खाना खाने के बाद वे रात्रि में गौरव राणा को धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में ले गए। शराब का नशे अधिक होने पर गौरव सो गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी चाकू से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद न्यायालय मेें पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें