फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरकावदा व चंदायन में मारपीट दो महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली थाना क्षेत्र के दरकावदा और चंदायन गांव में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों द्वारा बिनौली थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

दरकावदा गांव में राजबीर पुत्र बारू व जगदीश पुत्र सूपचंद का खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष से राजबीर पुत्र बारू, ब्रजेश पत्नी राजबीर व दूसरे पक्ष से जगदीश पुत्र सूपचंद, मनु कुमार पुत्र जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने ब्रजेश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया है।
उधर चंदायन गांव में भी वीरेंद्र पुत्र रामकिशन ने बिनौली थाने पर तहरीर देकर अपने भाई व पुत्रों पर उसकी पत्नी रोहिणी को पीटने का आरोप लगाया है। रोहिणी को भी सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें