दिल्ली में रेलवे लाइन पर मिला युवक का सिर व पैर कटा शव बागपत स्थित घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के आधे हिस्से यानि सिर्फ धड़ का अंतिम संस्कार किया।
बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर निवासी दिनेश शर्मा का बेटा अरूण शर्मा तीन माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया । वह दिल्ली में एक कार कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों ने बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई । शुक्रवार को अरुण शर्मा का शव दिल्ली में 20 स्कूल ब्लॉक शकरपुर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला । उसके सिर और पैर नहीं मिले। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की । परिजन शनिवार को युवक का सिर और पैर कटा शव बागपत में घर लाए। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने धड़ का अंतिम संस्कार किया।