फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के किशोर को मारपीट कर रोड पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खामपुर गांव में काम करने से मना करने पर पश्चिम बंगाल के किशोर की पिटाई करने के बाद रोड पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उसको दिल्ली रेलवे स्टेशन से बहाने से लेकर आया था। उसने कोतवाली में शिकायत की ।
विज्ञापन

15 वर्षीय धर्मेंद्र ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के आसनसुल का रहने वाला है। वह काम करने के लिए चार दिन पहले दिल्ली आया था। उसी दिन रेलवे स्टेशन से खामपुर गांव का एक व्यक्ति अपने घर पर ले आया । यहां पर लाकर उससे कठिन कार्य कराया जा रहा है। उसने काम करने से इंकार कर दिया । इसी बात पर उसकी पिटाई की। बाद में उसे फैजपुर-निनाना के जंगल में नैथला-खामपुर मार्ग पर बाइक से फेंककर चले गए। उसका मोबाइल भी ले गए। धमकी दी यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे वह भयभीत है। किशोर ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और शिकायत की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें