फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के परिजन ने दी कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिरसली गांव के फायरमैन भूपेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी सतेंद्र की मां एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने कहा परिवार को हत्या के केस में झूठा फंसाया गया है और उनको लगातार धमकी मिल रही है। यह केस खत्म हो और उनको पुलिस सुरक्षा दी जाए। मांग पूरी नहीं हुई तो दो जुलाई को कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

सिरसली की महिला ओमकली ने बताया गांव के भूपेंद्र की हत्या की। मृतक की कई लोगों से रंजिश चल रही है। उसके परिजनों ने वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मृतक के परिजन उनको लगातार धमकी दे रहे है। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने मांग की उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म हो और परिवार को पुलिस सुरक्षा एक जुलाई तक दी जाए। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो दो जुलाई से कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। एएसपी ने केस की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें