फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाना में धार्मिक स्थल की मूर्ति तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। सिलाना गांव में धार्मिक स्थल की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा आरोपी युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सिलाना गांव के धार्मिक स्थल में मंगलवार शाम गांव के लोग पूजा करने पहुंचे, तो उनको गांव का ही एक युवक मूर्ति तोड़ता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक आरोपी युवक मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर चुका था। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोपी मौका पाकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा पकड़े गए युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई है। इसको लेकर गांव में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें