फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर किशोरी को नारी निकेतन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सात माह बाद बरामद कर लिया। किशोरी के सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराए। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी इंचार्ज जाहिद खान ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 30 मई 2018 को युवक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया था। किशोरी ने धर्म बदलकर युवक से शादी रचा ली थी। सात माह बाद किशोरी हाईकोर्ट के आदेश लेकर कोतवाली पहुंची। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण किया। सीजेएम कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। उम्र कम होने के कारण किशोरी को कोर्ट के आदेश पर नारी निकेतन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें