फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने पत्नी को मोबाइल पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शौहर ने मोबाइल पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने मोबाइल पर दिए गए तलाक को मानने से इंकार कर दिया। पति से विवाद के चलते महिला तीन माह से दिल्ली स्थित मायके में रह रही है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला अपने परिजनों के साथ एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मिलने पहुंची। महिला ने एसपी को बताया कि 11 साल पहले उसका निकाह सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार सामाजिक स्तर पर फैसले भी हुए। तीन माह पहले पति व अन्य ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब वह अपने पिता के घर पर रह रही है। दो दिन पहले उसके पति ने मोबाइल पर उसे तीन तलाक दे दिया और धमकी दी कि वह दूसरी महिला से निकाह कर रहा है। पत्नी ने मोबाइल पर दिए गए तीन तलाक को मानने से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि इस तरह से दिए गए तलाक को वह नहीं मानती। उसने पति के खिलाफ एसपी से कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस लाइन में दोनों पक्षों को बुलाया है। यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें