फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ के दोनों गुट आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार संघ के चुनाव से लेकर शुरू हुई अधिवक्ताओं की तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला बार एसोसिएशन के एक गुट के महामंत्री एडवोकेट प्रवीन नहारा को अधिवक्ता ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें जाति सूचक शब्द कहे। उधर, दूसरी एसोसिएशन के महामंत्री आजाद धामा ने भी तहरीर में आरोप लगाया कि तमंचे से फायर भी किया गया। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट प्रवीन नहारा ने बताया कि वह मंगलवार शाम पांच बजे कचहरी में बी ब्लॉक के पास से जा रहे थे। वहां अधिवक्ता ओमपाल मान, मुकेश ढाका व नरेंद्र पंवार गुर्जर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनमें बहस होने लगी। उन्होने नरेंद्र पंवार से मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दिया। उन्हें जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। जब अन्य अधिवक्ताओं ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली गलौज की। उन्होंने बुधवार को कोतवाली में अधिवक्ता नरेंद्र पंवार गुर्जर के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। वहीं एडवोकेट नरेंद्र पंवार गुर्जर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिला बार एसोसिएशन को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट बने हुए हैं। इसी गुटबाजी के चलते उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। इस संबंध में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जिला बार संघ के दूसरे गुट के महामंत्री आजाद धामा एडवोकेट ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि अधिवक्ता नरेंद्र पंवार, नवीन ढाका, अध्यक्ष सतेंद्र खोखर खड़े हुए थे। इस बीच प्रवीण नहारा, ओमपाल मान, परमवीर वर्मा और इनके साथ तीन अज्ञात लोगों ने गाली गलौज की और तमंचे से फायर किया। उन्होंने चेन और 10 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें