धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग
बिनौली (बागपत)। एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर बीस लाख ठगने के मामले के आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पीड़ित पक्ष में रोष है। इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम को पत्र भेजा गया है।
पिछौकरा निवासी दुष्यंत ने चार मार्च 2018 में छपरौली थाने में बछौड़ गांव निवासी पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी को नामजद कराते हुये एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर चार युवकों ने करीब 20 लाख की नकदी हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला बड़ौत थाने में स्थानांतरित हो गया था। कई माह बीत जाने के बाद भी बड़ौत पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों का आरोप है जांच अधिकारी इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं।