फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो शराब तस्कर पकड़े, तीन फरार हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो शराब तस्कर पकड़े, तीन फरार
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो शराब तस्करों को पकड़ लिया, जबकि तीन साथी भाग निकले। तस्करों की कार की टक्कर लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने शराब तस्करों से दो कार सहित ढाई लाख रुपये की कच्ची शराब सहित एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने फरार शराब तस्करों की तलाश में जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रतनपुरी पंकज लवानिया ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को कच्ची शराब की तस्करी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने गोयला मोड़ पर बैरियर लगाकर चेकिंग करनी प्रारंभ कर दी। इस दौरान एक हुंडई एसेंट और एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कारों को रुकने का इशारा किया। कार सवार शराब तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस की गोली एसेंट कार की डिग्गी में जाकर लगी। मुठभेड़ के दौरान कार की टक्कर लगने से सिपाही जोगेंद्र नागर भी घायल हो गया। पुलिस ने कार सवार शराब तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। अपने आपको घिरा देखकर कार सवार तस्कर कारों से उतरकर जंगल में भागने लगे। पुलिस ने भागते हुए दो शराब तस्करों को पकड़ लिया, जबकि तीन तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करों से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम सुरेश पुत्र जगबीरा निवासी गांव कुड़ाना, कोतवाली शामली और दूसरे ने अपना नाम मनोज पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव बड़सू बताया। पुलिस को पकड़े गए तस्करों के पास से तमंचा, कारतूस तथा कारों के अंदर से 55 पेटी अवैध शराब की बरामद की। शराब तस्करों ने अपने फरार तीनों साथियों के नाम रवि, मोनू, और दीपक खरब निवासीगण गांव झाल, थाना कोतवाली शामली बताए हैं। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि ये लोग हरियाणा के पानीपत से अवैध शराब लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये की शराब है। पुलिस ने पकड़े तस्करों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें