फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से युवक पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी के पास शनिवार को चार लोगों ने युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन वह बच गया। पीड़ित ने नगर पंचायत कर्मी समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विकास मानव शनिवार की सुबह खेत में जा रहा था। जब वह मेरठ रोड पर होटल के पास पहुंचा तो चार लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने नियत से उस पर तमंचे से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने नगर पंचायत कर्मचारी समेत चार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने नगर पंचायत कर्मचारी को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत कर्मी को हिरासत में लिया है। उसने बाघू के तीन लड़कों से हमला करने का प्रयास किया है। फायर नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें