फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयावधि में पूरा करें लंबित विवेचना- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी पर अपराधों की समीक्षा की। जिले से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने सभी पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए आदेशित किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं को समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए । इस मौके पर महत्वपूर्ण केसों की जानकारी भी ली। एसपी ने एंटी रोमियो टीम को कहां-कहां लगाना है, महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के बारे में पुलिस अधिकारियों को बताया। इस मौके पर जिले के विभिन्न भागों से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के संभ्रांत व्यक्तियों को गोष्ठी में बुलाया । इस दौरान एसपी ने लोगों को उत्पीड़न के संबंध में क्या कानून है, एससी/एसटी एक्ट में थाने पर क्या सुविधा मिलती है, मुकदमे में क्या सहायता मिली है आदि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने क्षेत्र में जाकर अन्य लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें। एसपी ने बताया कि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोष्ठी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें