फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में किसान से कार लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बावली में किसान से कार लूटने की कोशिश
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में रविवार रात कार से खेत से घर जा रहे किसान से पांच-छह युवकों ने लूट की कोशिश की। विफल होने पर उन्होंने तमंचों से फायरिंग की। गनीमत रही कि किसान बच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बावली निवासी सुधीर रविवार रात कार से घर की ओर आ रहा था। रास्ते में पांच-छह युवक मिले और उन्होंने लाठी-डंडों और तमंचों के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश की। युवकों की मंशा भांपकर कार सवार भागने लगे तो उन पर तमंचों से फायर किए गए। लेकिन कार सवार किसी तरह बच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो युवक भागने लगे, लेकिन दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें