फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेड़छाड़ के विरोध में दंपति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड स्थित एक कॉलोनी में चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। इस संबंध में घायल महिला ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

घायलों में विपिन पुत्र ब्रह्म और उसकी पत्नी ऋतु लुहारी गांव के हैं। हाल में दंपति छपरौल रोड पर स्थित कृष्णा नगर में मकान बनाकर रह रहे हैं। घायल विपिन एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को महिला ऋतु का पति काम पर गया था, इसी दौरान मोहल्ले के पांच-छह लोग उनके में पहुंचे तो ऋतु को धमकी देकर पति के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वे घर में नहीं है। इस पर हमलावरों ने महिला को तमंचे के बट मार कर गंभीर रूप से घायल हो दिया। सूचना पर जब पति घर में पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस संबंध में एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें