फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी का पर्चा निरस्त कराने को प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सहकारी समिति के संचालन मंडल के लिए बासौली गांव में दुष्कर्म के आरोपी का नामांकन पत्र निरस्त कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बाद में पंचायत कर आरोपी का पर्चा निरस्त न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों ने कहा बासौली गांव में सहकारी समिति के संचालन मंडल के लिए वार्ड नंबर चार से बलात्कार के एक ऐसे आरोपी ने पर्चा दाखिल किया है जो हाल ही में जेल से बाहर आया है। आरोपी के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और लोग दहशत में हैं। यदि आरोपी का पर्चा निरस्त नहीं किया तो भविष्य में गांव में बड़ी वारदात हो सकती है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी नूर मोहम्मद, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेमचंद के समक्ष प्रदर्शन कर आरोपी का पर्चा निरस्त कराने की मांग की। बाद में पंचायत कर निर्णय लिया यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच कर पर्चा निरस्त कराया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी नूर मोहम्मद ने कहा ग्रामीणों ने इस संबंध मेें ज्ञापन सौंपा है। उच्चाधिकारियों से बातचीत कर नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेमचंद ने कहा मामला गंभीर है। जांच कर तत्काल प्रभाव से उक्त आरोपी का पर्चा निरस्त कराया जाएगा। पंचायत में देवेंद्र, मनोज, रमेश, कृष्ण पाल सिंह, अनंग पाल, कुलदीप ठेकेदार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें