फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के पास युवक से बैग छीना, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ऑफिस के पास युवक से बैग छीना, हंगामा
विज्ञापन


बागपत। शहर में एसपी ऑफिस के पास तीन युवक एक युवक से बैग छीनकर भाग गए। युवक के अनुसार बैग में हजारों रुपये की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस रुपये का लेनदेन बता रही है।
विज्ञापन

बागपत के काजीपुरा निवासी युवक आदिल मोबाइल रिपेयरिंग करता है। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आदिल ठीक करने के बाद मोबाइल दुकान पर देने जा रहा था। एसपी ऑफिस के पास तीन युवक उसको मिले और गाली-गलौज करने लगे। बाद में आरोपी उससे बैग छीनकर भाग गए। उसने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत की। कोतवाल ने कहा आदिल से युवक पहले से परिचित हैं। उनके बीच रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। बैग छीनकर ले जाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें