फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकत मार्किट के संघर्ष में आठ लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शौकत मार्केट के संघर्ष में आठ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन


बागपत। शौकत मार्केट में रास्ते को लेकर दुकानदारों में हुए संघर्ष के मामले में कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना से अभी भी दोनों पक्षों में टकराव के आसार बने हैं। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रालोद नेता अजहर खान की मार्केट में दुकान है। उनका पड़ोसी दुकानदार जाहिद से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था। इस दौरान दोनों ओर से धारदार हथियार चले गए। इसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को काबू किया था। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया। इस मामले में कोतवाली में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इनमें राशिद, जाहिद, पठान और ताहिर पुत्र तुफैल, हैदर और फैजान पुत्र ताहिर, जावेद पुत्र पठान , सादिक पुत्र राशिद शामिल हैं। कोतवाल ने कहा हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें