खेकड़ा। कस्बे में घर में सीढि़यों से गिरकर से गिरकर घायल हुए दिव्यांग प्रमोद कुमार (45) की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका पांच दिन से अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था।
मोहल्ला रामपुर निवासी अविवाहित दिव्यांग प्रमोद कुमार 25 अगस्त को छत से नीचे आते समय पैर फिसलने से सीढि़यों से गिरकर घायल हो गए थे। परिवार वालों ने दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार कराया। शनिवार को उपचार के दौरान प्रमोद कुमार की मौत हो गई। दिव्यांग प्रमोद कुमार अपने दो भाइयों में बड़े थे। उधर, गमगीन माहौल में प्रमोद कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।