फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, भाइयों व पिता पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। रटौल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने विनयपुर गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर अपने भाई के साथ मिलकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। वहीं शादी के लिए कहने पर उनके पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रटौल क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि विनयपुर के रहने वाले एक युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर वह युवक उसे बाहर घुमाने ले गया। वहां दोनों भाइयों ने दो महीने तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद शादी के लिए मना कर दिया। आरोप है कि उसने शादी के लिए उनके पिता से कहा तो उन्होंने उसकी पिटाई की। पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर साजिद, साबिर और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पकड़ लिया गया है। इसमें जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें