फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सफाई नायक की बहाली समेत अन्य मांगें पूरी होने पर सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
शहर में सफाई की मांग को लेकर बागपत नगर पालिका में पहुंचे व्यापारियों को समझाते ईओ केके भड़ाना।
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के निलंबित किए गए सफाई नायक सतीश कुमार को बहाल करने का लिखित आश्वासन मिलने और ईपीएफ, ईएसआई जमा कराने पर सफाईकर्मियों ने पांचवें दिन हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद काम पर लौटे सफाईकर्मियों ने शहर में सफाई की। इसके अलावा ईपीएफ कटौती के मामले की पालिका के अफसरों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सफाई नायक को निलंबित करने, सफाई कंपनी पर वेतन काटने और ईपीएफ, ईएसआई खातों में जमा नहीं करने का आरोप लगाकर सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। सफाईकर्मियों ने ईओ और कंपनी पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया था। लगातार चार दिन सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सफाईकर्मियों व नगर पालिका अधिकारियों के बीच बैठक में समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। मंगलवार को पालिका के अफसरों ने निलंबित सफाई नायक सतीश कुमार को बहाल करने का आश्वासन दिया। साथ ही ईपीएफ, ईएसआई जमा होने की जानकारी दी। सफाईकर्मियोंं को यह भी आश्वासन दिया गया कि किसी भी खाते में कमी मिलने पर पालिका में आकर समाधान कराया जा सकेगा। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और सफाई नायक सतीश कुमार व नगराध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि समस्याओं का समाधान होने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। इसके बाद सफाईकर्मियों ने शहर में सफाई भी कराई।
-
गंदगी पर भड़के व्यापारियों ने किया हंगामा
शहर के बाजार में गंदगी होने पर व्यापारी एकत्रित होकर नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका में हंगामा करते हुए अफसरों पर व्यवस्था खराब करने का आरोप लगाया। इसको लेकर व्यापारियों की नगर पालिका के ईओ के साथ नोकझोंक भी हो गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की चौधरी ने शहर में सफाई कराने की मांग की। इस मौके पर मनोज गोयल, कन्हैया गुप्ता, राजेश, बोबी चौहान व विनोद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
वर्जन-
सफाई नायक की बहाली पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। ईपीएफ और ईएसआई कर्मियों के खातों में भेजा जा चुका है, इसकी जांच भी कराई जा रही है। सफाईकर्मियों की अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। सफाई में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था की निगरानी कंपनी करेगी और किसी भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की सूचना पालिका को देनी होगी। -केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें